

- ओमप्रकाश वर्मा जी ने बतलाया कि भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा जब से प्रारंभ हुआ है तब से निरंतर हमारे संकुल सेमरताल के विद्यार्थियों ने भाग लेते आ रहे हैं। इससे सामान्य ज्ञान, संस्कृति,संस्कार, नैतिक शिक्षा,मानसिक विकास आदि का सुंदर माध्यम है।
बिलासपुर , 14 अक्तूबर , संकुल केन्द्र सेमरताल के प्राथमिक शाला , पूर्व मा शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला स्तर पर 3 अक्टूबर 2025 को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” का आयोजन किया गया l जिसमें शा क पूर्व मा शाला सेमरताल,शा उ मा शाला सेमरताल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस परीक्षा में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्सुकता के साथ भाग लिया ।
इस परीक्षा को कराने का उद्देश्य छात्रों में देश, धर्म, संस्कार,संस्कृति, योग तथा जीवन मूल्यों को स्थापित करने के साथ- साथ शारीरिक, मानसिक, नैतिक और बौद्धिक विकास करना था। जिससे छात्र भारतीय संस्कृति से अवगत हो सके और उसमें निहित ज्ञान को आत्मसात कर सके। जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पाटनवार श्री रामगोपाल कश्यप जी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस महान यज्ञ पर प्रज्ञा पीठ सेमरताल के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा जी अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ओमप्रकाश वर्मा जी ने बतलाया कि भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा जब से प्रारंभ हुआ है तब से निरंतर हमारे संकुल सेमरताल के विद्यार्थियों ने भाग लेते आ रहे हैं। इससे सामान्य ज्ञान, संस्कृति,संस्कार, नैतिक शिक्षा,मानसिक विकास आदि का सुंदर माध्यम है।
trending video
