

बिलासपुर , 07 जून, campussamachar.com, बच्चों के पालकों एवं जन समुदाय की सहमति से, बच्चों के बहुमुखी कौशल व्यक्तित्व विकास एवं नवाचारी गतिविधियों को सम्मिलित करने के लिए जनपद प्राथमिक शाला जलसों, संकुल पौसरा, विकासखंड बिल्हा ग्रामीण बिलासपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव जी के मार्गदर्शन में चौदह दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया दिनांक 19 मई 2025 से मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस समर कैंप का आयोजन कर्ता निशा अवस्थी जी रही जिसमें बच्चों ने चित्रकला मेहंदी योग मिट्टी के खिलौने क्राफ्ट वर्क हमारा प्रोजेक्ट वर्क बाल कविता कहानी आदि सीखे इसके पश्चात दिनांक 26 मई 2025 से राज्य परियोजना कार्यालय के आदेश अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत की भाषाई विविधता , बेहतर अनुभूति ,सीखने के परिणाम के लिए बहु भाषा को सिखाने के लिए “एक और भारतीय भाषा सीखे” के अंतर्गत चुंकि छत्तीसगढ़ राज्य का ट्विनिंग ऑफ स्टेट गुजरात है अतः गुजरात राज्य से संबंधित गतिविधियां कराई गई .

प्रथम दिवस बुनियादी अभिवादन जैसे केम छो, हूं माजमा छुं ,रोल प्ले, अक्षर, संख्या, फ्लैश कार्ड, देशभक्ति नारे द्वितीय दिवस-वास्तविक जीवन वार्तालाप खरीदारी ,बातचीत, रास्ता पूछना तृतीय दिवस-गुजराती भाषा के लोकप्रिय नृत्य गरबा, डांडिया रास, पधार ,डांगी, टिप्पणी, कला संगीत और चित्रकला में रोगन, पिथौरा ,वरली लिप्पण, अजरख के बारे में बताया गया साथ ही वरली, पिथौरा चित्रकला आदिवासी कला पर आधारित जिसे बना कर दिखाया गया।
नोडल अधिकारी श्री देवी चंद्राकर बी आर सी बिल्हा ग्रामीण एवं शैक्षिक समन्वयक श्री साधेलाल पटेल द्वारा अवलोकन किया गया। चतुर्थ दिवस _गुजराती शिक्षिका इंदु आर्या ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम बच्चों से बात किया उन्होंने बताया की सब्जियां और मसाले को गुजराती में दालचीनी को तज, अजवायन को आजमी,नमक को मिठु, धनिया को धाना, लौंग को लविंग, इसी प्रकार फल में आम को केरी, केला को काजूम,अंगूर को द्राक्ष,अमरूद को जामफल, अनार को दादम, खरबूजा को सत्तर टेटी , और इसी प्रकार का स्थानीय व्यंजन ढोकला फाफड़ा जलेबी थेपला खांडवी खाखरा विभिन्न प्रकार के व्यंजन का नाम बताए और ढोकला को ऑनलाइन बनाने की विधि बताया गया।

पांचवें दिवस गुजरात के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियो जैसे महात्मा गांधी सरदार वल्लभभाई पटेल, मणि बेन पटेल के बारे में बहुत सारी जानकारी, संस्कृति और लोक कलाकारों के बारे में जानकारी दी गई। पंचम दिवस- स्थानीय कलाकारों के बारे में जानकारी षष्ठम दिवस गुजरात की _नदियां नर्मदा, तापी, साबरमती पहाड़ों में गिरनार पर्वत, ऐतिहासिक स्मारक में कक्षा में धोलावीरा, रानी की वाव, साबरमती आश्रम, बड़नगर, सिटी सैयद मस्जिद, सूर्य मंदिर अहमदाबाद जूनागढ़,भूगोल आदि की जानकारी दी गई सातवां और अंतिम दिन थीम आधारित माता-पिता के समक्ष के बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया।
समर कैम्प का video देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/bDa2GPbDRnA?feature=share
समर कैंप को सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं प्रेम बल्लभ शुक्ला, बसंत पांडेय, श्रीमती सरिता सायशेरा, अनिता बंजारे,सुनील बंजारे का योगदान रहा।

