

- आज मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्री टेस्ट, के माध्यम से सहभागिता पूर्व ज्ञान का आंकलन किया गया ।
बिलासपुर , 11 अगस्त , एस सी अईआर टी रायपुर और डाईट पेंड्रा के निर्देशन में कक्षा छठवीं के नये पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विकास खंड बिल्हा के शा उ मा वि सेमरताल में मिडिल स्कूल स्तर पर गणित प्रकाश विषय पर आयोजित किया गया . कार्यक्रम के प्रथम दिवस विकास खंड स्त्रोत समन्वयक देवी चंद्राकर जी के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात् प्रारंभ किया।
प्रशिक्षार्थियों के द्वारा देवी चंद्राकर का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। अपने उद्बबोधन में उपस्थित प्रतिभागियों को चंद्राकार जो नये पाठ्य-पुस्तकों के आए परिवर्तन के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नये पाठ्य-पुस्तकों से बेहतर परिणाम लायेंगे आप प्रशिक्षण को अच्छे लेंगे तो विद्यार्थियों को भी सीखने सीखाने में आनंद आयेगा प्रत्येक प्रशिक्षण में हमें नये नये विधियों की जानकारी मिलती इसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। आज मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्री टेस्ट, के माध्यम से सहभागिता पूर्व ज्ञान का आंकलन किया गया ।
