

- मटके को फोड़ना मनुष्य के अपने कर्मों को शुद्ध करने से भी जोड़ा गया है .
बिलासपुर , 18 अगस्त , पूर्व माध्यमिक शाला दगोरी प्रांगण में आज 18 अगस्त 2025 सोमवार को बच्चों के साथ मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया. जिसमे शाला के 70 बच्चों व शिक्षकों ने भाग लिया था, जिसमे 3 बच्चे विजयी हुए… जिन्हे शाला द्वारा 101 रु का नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया.
सर्वप्रथम इस खेल के नियमों से बच्चों को अवगत करा कर उन्हें इस खेल के शिक्षा से जुड़े बातों को बताया गया कि ” जो व्यक्ति अपने मन और शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करके एक चित्त होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है उसे सफलता जरूर मिलती है ” मटके को फोड़ना मनुष्य के अपने कर्मों को शुद्ध करने से भी जोड़ा गया है ” … आज के इस पावन कार्यक्रम में संस्था प्रमुख B.L. बघेल के साथ आशीष कटकवार, श्रीमती संगीता कौशिक और संतोषी ध्रुव, प्राथमिक शाला से ज्योति यादव मैडम, लक्ष्मी कौशिक मैडम व दर्शन पालकगण व सभी विद्यार्थी उपस्थित थे .
