

- कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सदस्य व मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने कहा कि पालक शिक्षक बैठक में जितनी उपस्थिति होनी वह नहीं है, इसलिए पालकों से जो बातें करनी हैं, वह आगामी बैठक में करेंगे। क्योंकि आज के समय लोग स्कूल की खामियां ज्यादा ढूंढते हैं, जबकि पालकों की जागरूकता ज्यादा जरूरी है।
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में पालक -शिक्षक-विघार्थी-प्रबंधन समिति की पहली बैठक चंदैनीगोंदा संभागार में संपन्न
बिलासपुर , 17 जुलाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में पालक -शिक्षक-विघार्थी-प्रबंधन समिति की पहली बैठक चंदैनीगोंदा संभागार में संपन्न हुआ। बैठक में संकुल प्रभारी अनिल वर्मा ने कहा कि पालक अपने बच्चों की गतिविधियों जैसे उसकी संगत कैसी है, पढ़ाई का स्तर कैसा है, उसका व्यवहार कैसा है। इन सब बातों का सतत् अवलोकन करें। बच्चों से रोज पूछे कि आज स्कूल में क्या पढ़ाई हुई है। क्या गृहकार्य मिला है। गृहकार्य पूरा करने में बच्चों की मदद करें। बच्चों को साफ सफाई की जानकारी दें। पालकों को चाहिए कि वे बीच बीच में विघालय आकर शिक्षकों से अपने बच्चों के संबंध में जानकारी ले। बच्चों को मोबाईल, बाईक व फैशन की वस्तुएं देकर स्कूल न भेजें। इस बात की भी निगरानी करें कि उसके बच्चे को कोई बुरी लत तो नहीं लग रही है। यदि पालक इन बातों का ध्यान रखें तो बच्चे अच्छे विघार्थी बन पाएंगे। बैठक का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सदस्य व मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने कहा कि पालक शिक्षक बैठक में जितनी उपस्थिति होनी वह नहीं है, इसलिए पालकों से जो बातें करनी हैं, वह आगामी बैठक में करेंगे। क्योंकि आज के समय लोग स्कूल की खामियां ज्यादा ढूंढते हैं, जबकि पालकों की जागरूकता ज्यादा जरूरी है। बैठक में प्रबंधन पदाधिकारी सतीश धीवर, गौरीशंकर साहू, रमेश मधुकर, अमित राव ने महत्वपूर्ण विचार प्रकट किया। प्रधान पाठक शांति तिर्की, इंदिरा कश्यप, नमिता बेहाल शर्मा ने बच्चों को पढ़ाई में होने वाली समस्याओं का विस्तार से चर्चा किया।
व्याख्याता सीमा ठाकुर ने शाला अनुशासन पर अपनी बात रखी। वहीं व्याख्याता पद्मा द्विवेदी ने प्रवेश के समय आने वाली दिक्कतों की चर्चा की। बच्चे जब स्कूल में भर्ती के लिए आते हैं, तो कई बच्चों के स्थानांतरण प्रमाणपत्र, जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अंकसूची में दर्ज नाम, जन्मतिथि अंतर होता है। जिससे अपार आई डी,यूडाईस एंट्री में समस्या आती है। इसलिए पालकों को चाहिए कि शुरुआत में ही सभी कागजात सुधार करा लें। पालक बैठक में पालकों ने कहा कि हम अपने बच्चों का हित चाहते हैं। अपने स्तर हम प्रयास करते रहते हैं। गांव के स्कूल मैदान में पानी भराव की समस्या भी पंचायत को दूर करना चाहिए। इससे बच्चों और शिक्षकों को बहुत परेशानी है।
युक्तियुक्तकरण होने के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पहले पालक शिक्षक छात्र बैठक में उपस्थित लोगों ने उत्साह से अपनी बातें रखीं। बैठक में संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप मुखर्जी, प्रधान पाठक अनुप नूतन कुजूर, शिक्षक बालमुकुंद शर्मा, अनिता बोरकर सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन शिक्षक सुमन कौशिक ने किया।
