
- द्वितीय दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी जी के निर्देशन में प्रशिक्षण की सारगर्भित बातों को विद्यालयों और बच्चो तक शैक्षिक वातावरण में ढालते हुए विद्यालय विकास योजना,स्कूल इम्प्रूवमेंट प्लान और नियमित रूप से अध्ययन अध्यापन सम्बन्धी निर्देश प्रदान किया गया.
बिलासपुर , 06 जुलाई,campussamachar.com , राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवम अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर ( SCERT Raipur ) के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट पेंड्रा के दिशा निर्देश, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षको का एफ एल अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तको पर ब्लेंडेड मोड़ में ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण (प्राथमिक स्तर) हो रहा है .
जिले के ब्लॉकों को तीन जोन सीपत , मस्तूरी , पचपेड़ी में विभाजित करके सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल बी , प्रधान पाठको का 5 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण के आयोजन के द्वितीय दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी जी के निर्देशन में प्रशिक्षण की सारगर्भित बातों को विद्यालयों और बच्चो तक शैक्षिक वातावरण में ढालते हुए विद्यालय विकास योजना,स्कूल इम्प्रूवमेंट प्लान, शिक्षक डायरी,पाठ योजना प्लान, एफ एल एन पठन, लेखन,निरीक्षण,विषय आधारित मॉडल उपयोग से कक्षा कक्ष रोचक बनाने और नियमित रूप से अध्ययन अध्यापन सम्बन्धी निर्देश प्रदान किया गया|
प्रशिक्षण में जिला प्रभारी और एफ एल एन प्रभारी डाइट पेंड्रा विकास वर्मा ने ऑफ़लाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से निर्देश प्रदान करते हुए योजनाबद्ध शिक्षण कार्य करने की बात कही कार्यक्रम में पेड़ागाजी ब्लाक प्रभारी एबीईओ और बीआर सी सी शिवराम टंडन ने एफ एल एन के मूलभूत दक्षता भाषा गणित के प्री टेस्ट और बच्चो का स्तर अनुरूप लर्निंग आउट कम के आधार पर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए.
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में आंकलन की रणनीति, साप्ताहिक आंकलन, सावधिक आंकलन, बहुकक्षा शिक्षण, बहुकक्षा शिक्षण की रणनीतियों पर BRGS कल्पना सिह, सावित्री सेन, अमरदीप भोगल, लकेश्वर नेताम, जितेंद्र वैष्णव, धीरेंद्र सत्यवेदी, शंकर लाल कैवर्त ने विभिन्न विषय बिन्दु पर ऑनलाइन गूगल मीट में जुड़े 456 शिक्षको को विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया.
प्रशिक्षण प्रभारी और टेक्निकल टीम प्रमोद कुमार पाण्डेय संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत, DRG कलेश्वर साहू, सुचित्र चंदेल संकुल शैक्षिक समन्वयक हिर्री, पुरुषोत्तम धृतलहरे संकुल शैक्षिक समन्वयक लोहरसी, चरण दास महंत शिक्षक, रंजीता जांगड़े शिक्षक की सहयोग उपस्थिति से द्वितीय दिवस का ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
Bilaspur का यह VIDEO जरुर देखें
