
बिलासपुर , 12 अगस्त , campussamachar.com,. जनपद प्राथमिक शाला जलसों मे एसएमसी के सदस्यगण , पालक गण को प्रधान पाठिका निशा अवस्थी एवं संध्या चतुर्वेदी द्वारा घर घर संपर्क कर अक्षत और फूल देकर शिक्षक पालक मेगा संकुल स्तरीय बैठक पौसंरा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी जिससे पालक और शिक्षक के बीच अच्छी समन्वय स्थापित हो सके. नवनिहालो का भविष्य गढ़ने के लिए शिक्षक और पालक दोनों की निर्णायक भूमिका होती है इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षक और पालक बैठक रखा गया। जिससे सकारात्मक वातावरण बन सके। अतः सभी से अनुरोध किया गया शिक्षक और पालक उपस्थित होकर अपनी महती भूमिका से शिक्षा का अलख जगाने में सहयोग करें .

