- कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधि, पालकगण एवं अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। भोज में विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।
बिलासपुर , 28 जून , जनपद प्राथमिक शाला कन्या, बिल्हा में आज शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन छात्राओं का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, तोरण व फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक व पुष्पवर्षा, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को गणेश पुस्तक वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की। पहले दीक्षा अग्रवाल अध्यक्ष शाला प्रधान समिति, सीएससी महेंद्र उपाध्याय, पुनीता डहरिया, सरोज प्रजापति, अनीता कौशिक प्रधान पाठक, ज्योति कौशिक, ज्योति तिर्की, गोदावरी महिलांगे, अनीता पूनम खलखो,पालक, रसोईया उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर दीक्षा अग्रवाल अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति द्वारा न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के प्रतिनिधि, पालकगण एवं अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। भोज में विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के समग्र विकास में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधान पाठिका अनीता कौशिक ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
