

बिलासपुर , 14 अक्तूबर , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बिलासपुर द्वारा ब्लॉक इकाई तखतपुर मस्तूरी बिल्हा के साथ जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में दीपावली पूर्व वेतन भुगतान, प्रधानपाठक प्रतीक्षा सूची जारी करने,पूर्व प्रेषित परीक्षा अनुमति आवेदन आदेश हेतु जिला शिक्षाधिकारी बिलासपुर एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी बिल्हा को ज्ञापन दिया गया,उपस्थित अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जैसे ही DPI से आदेश प्राप्त होगा दीपावली पूर्व अविलंब वेतन भुगतान किया जाएगा और अन्य मांगों को त्वरित सूची बद्ध करते हुए समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही गई .

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में हमारे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जुझारू कर्मठ सदैव शिक्षक हित में कार्य करने वाले बड़े भैया श्री सुनील कुमार पांडेय जी के मार्गदर्शन में तथा तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमलेश पाली,मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कीर्ति,संजय कौशिक(पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा) जगमोहन कोशले,बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर,पोलेश्वर यादव,वीरेन्द्र यादव,ममता सोनी,तृप्ति शर्मा,तामेश्वर सन्नाड,रीतेश दीक्षित,इन्द्रमन मरावी,पंकज केशकर,कुमार दास मानिकपुरी, विवेक तिवारी,देवेंद्र कुमार साहू,रवींद्र खूंटे,दीपक कौशिक,समीर कौशिक ,जय प्रकाश मानिकपुरी आदि मौजूद थे।
