

- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय सेमरताल में आज मंगलवार को सुबह 10 बजे आवास एवं शहरी मामलों के केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने विघालय परिसर में एक पौधा माँ के नाम लगाया। साथ में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, प्राचार्य अनिल वर्मा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय,
- जिला शिक्षा अधिकारी ने विघालय के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्कूल मैंदान में पानी भराव का अवलोकन किया।
सेमरताल/ बिलासपुर , 23 सितम्बर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय सेमरताल में आज मंगलवार को सुबह 10 बजे आवास एवं शहरी मामलों के केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने विघालय परिसर में एक पौधा माँ के नाम लगाया। साथ में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, प्राचार्य अनिल वर्मा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवी चंद्राकर, सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, उपसरपंच अक्षय साहू एवं शाला विकास समिति सदस्य सतीश धीवर, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने एक एक नीम का पौधा रोपित किया। आज स्वछोत्सव स्वछता ही सेवा के तहत आर. आर. आर. रिड्युस, रियुज, रिसाईकल पद्धति से परिसर में स्वच्छता के लिए जिम्मेंदार बहनों ने वेस्ट मटेरियल से सजावट का प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य अनिल वर्मा, जिला समन्वयक ओम पांडेय, देवी चंद्राकर एवं सुरेन्द्र पाण्डेय ने मंत्री तोखन साहू को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अभ्यागत ने विघालय के सभी शिक्षकों से मिलकर शिक्षा के विषय पर चर्चा किया। तत्पश्चात संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में शामिल हुए। बच्चों के द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए गए ज्ञानवर्धक शिक्षण सामाग्रियों के विषय में शिक्षिका निशा अवस्थी, राधा टंडन, रजमुनिया भगत, नमिता मिश्रा, शिक्षक कीर्तन बंजारे, दिनेश कोरी, महावीर कौशिक, सुमन कौशिक, प्रदीप मुखर्जी ने मंत्री जी से कुशल संवाद किया। कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा के संयोजन में लगाया गया था।
मंत्री जी ने विघालय के बच्चों से निःशुल्क गणवेश, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, सरस्वती सायकल एवं पढ़ाई के बारे में प्रश्न भी किया वहीं बच्चों को खूब मेंहनत करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दी। प्राचार्य अनिल वर्मा ने मंत्री जी से प्रार्थना परिसर में शेड निर्माण की माँग रखी।

DEO ने किया निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी ने विघालय के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्कूल मैंदान में पानी भराव का अवलोकन किया। विघालय के इस शानदार आयोजन में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ललिता संतोष कौशिक, बिल्हा जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, तखतपुर जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार, अंबिका साहू सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, राजेन्द्र साहू जनपद सदस्य, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, मंडल महामंत्री तुलसी कौशिक, प्रीतम कौशिक, गौरी शंकर साहू, वरीष्ठ नेता यदुनंदन कौशिक, पवन धीवर, समन्वयक पौसरा संकुल साधेलाल पटेल, लिपिक नरेन्द्र वैष्णव, सुखनंदन यादव, सचिव पूर्णिमा यादव, प्रकाश यादव, रामकृष्ण साहू, बलराम वासपेयी, देवशरण भार्गव मौजूद रहे।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक ओप्रकाश वर्मा, व्याख्याता राजेश शर्मा, आर. सी. रात्रे, चंदन सारखेल, जागेश्वरी पांडेय, वर्षा भट, अदिति दुबे, शैली यादव, रुपाली श्रीवास्तव, पदमा द्विवेदी, ज्योति साहू, बीना ठाकुर, व्यायाम शिक्षक संदीप त्रिपाठी, हेल्थकेयर भूमिका साहू का महती सहयोग प्राप्त हुआ।
trending video
