

- उन्हें एक ऐसे शिक्षक के रूप में याद किया गया जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विद्यालय के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य किया। उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया गया।
- इस अवसर पर सभी ने कांत के सुखमय, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
रायपुर, 16 जुलाई 2025 बिल्हा – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरकुटा के प्रधान पाठक अंजोर दास कांत को उनकी अर्धवार्षिकी (सेवानिवृत्ति) पूर्ण होने पर संकुल मुरकुटा में भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कांत के विद्यालय के प्रति समर्पण और अनुकरणीय सेवा को यादगार बनाने के लिए था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कांत के शांत, सहज, सरल, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन प्रिय स्वभाव की सराहना की। उन्हें एक ऐसे शिक्षक के रूप में याद किया गया जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विद्यालय के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य किया। उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया गया। इस अवसर पर सभी ने कांत के सुखमय, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस सम्मान समारोह में संकुल प्रभारी अष्टशीला गलपांडे, सरपंच चंद्रशेखर मांडवी, उपसरपंच, पंच, भूतपूर्व सरपंच मेलू राम साहू, एसएमसी और एसएमडीसी के पदाधिकारीगण, स्व सहायता समूह के सदस्यगण, गोवर्धन प्रसाद पाटले, संकुल के सभी प्रधान पाठक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, ग्रामवासी व कांत परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे ।

आज इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिवकुमार सिदार, केशव वर्मा, राकेश कुमार शुक्ला, दीप्ति सेसिल अल्फ्रेड, डॉ. चंद्रशेखर यादव, काशी क्षत्री, रामरतन सेन, सन्नाड्य सर, कलेश्वर साहू शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अनिल कुमार ध्रुव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल कुमार तिवारी द्वारा किया गया। यह समारोह अंजोर दास कांत के प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक यादगार अवसर था।
