
- BEO से कहा गया है कि वर्तमान माह में स्कूलों में चावल के अभाव में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इसी तरह ग्रामीण नागरिकों का माह जुलाई अगस्त का चांवल नहीं मिला है और अंगूठा पहले से ले लिया है। इसलिए माह अगस्त का चांवल दिलाने की कृपा करें।
बिलासपुर , 28 सितम्बर , संकुल समन्वयक ने BEO को मिड डे मील से जुडी एक चौंकानी वाली जानकारी दी है . बताया है कि संकुल सेमरताल अंतर्गत शा क पूर्व मा शाला सेमरताल, प्रा शाला सेमरताल,शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल,शा प्रा शाला भदौरियाखार का मध्यान्ह भोजन का चांवल ग्राम पंचायत सेमरताल के जय मां शक्ति स्व सहायता समूह सेमरताल शासकीय उचित मूल्य दुकान सेमरताल जिला बिलासपुर का संचालन किया जा रहा है . संचालन कर्ताओ के द्वारा भारी अनियमितता की गई है संचालन कर्ता रामेश्वर सूर्यवंशी और उनके साथियों ने मिलकर स्कूलों का माह अगस्त 2025 का चांवल गायब कर दिए हैं।
संकुल समन्वयक ने आगे बताया कि अब उचित मूल्य दुकान में पता चला कि अब रामेश्वर सूर्यवंशी चांवल वितरण छोड़ दिया है उनके जगह त्रिलोकी वर्मा ग्राम पंचायत जलसों के उचित मूल्य दुकान के संचालक है, जो सेमरताल का भी राशन वितरण कर रहे हैं। सेमरताल के शिक्षकों ने त्रिलोकी वर्मा के पास माह अगस्त का चांवल मांगने गए तो उन्होंने माह अगस्त का चांवल देने से इंकार कर दिया है। स्कूलों में उक्त माह का चांवल नहीं मिलने से स्व सहायता समूह जो अपने घर से चांवल लाकर माह अगस्त का मध्यान्ह भोजन बनाया है उसका भरपाई कहा से करेंगे।
BEO से कहा गया है कि वर्तमान माह में स्कूलों में चावल के अभाव में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इसी तरह ग्रामीण नागरिकों का माह जुलाई अगस्त का चांवल नहीं मिला है और अंगूठा पहले से ले लिया है। इसलिए माह अगस्त का चांवल दिलाने की कृपा करें।
इन्हें नहीं मिला चावंल
1 . शा क पूर्व मा शाला सेमरताल चांवल
2. शा प्रा शाला सेमरताल
3.शा पूर्व मा शाला बालक शाला सेमरताल
4.प्रा शाला भदौरियाखार
