

- प्रधान पाठक शांति तिर्की कक्षा शिक्षक अनिता बोरकर ने इनाम दिया।
बिलासपुर , 23 नवम्बर , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के कक्षा छठवीं की छात्राओं ने रोटी चीला प्याज टमाटर,मूली सब्जीयों से थालियों में अतिसुंदर सजाकर गुरूजनो को परोसा गया। थाल में सजे रोटी फरा सलाद देखकर गुरूजन बहुत खुश हुए और प्रधान पाठक शांति तिर्की कक्षा शिक्षक अनिता बोरकर ने ईनाम दिया।
ग्रामीण बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है सिर्फ उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन चाहिए। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी बच्चों के छत्तीसगढ़ी व्यंजन से थाल सजाएं को देखकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में संकुल स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
trending video
