

- शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती तृप्ति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियो के लिए शुभकामनाएं दीं.
बिलासपुर, 28 जनवरी, campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा में उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान 2025 पुरस्कार वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रो में जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा , खेलकूद, स्वच्छता, नियमित उपस्थिति आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा संस्था प्रमुख सुभाष चंद्र सिंह प्रधानपाठक द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रधानपाठक सुभाष चंद्र सिंह ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी सम्मानित किया .

इस अवसर पर संस्था की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती तृप्ति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियो के लिए शुभकामनाएं दीं ।
