
- शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न मरकाम ने छात्रों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा और शुभकामनाएं दी.
बिलासपुर, 19 जून, campus samachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला कोटिया संकुल मुरकुटा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कक्षा पहली में नव प्रवेशी छात्रो को प्रवेश दिलाया गया. नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मीठा खिलाकर स्वागत किया गया साथ ही बच्चों को पुस्तक व गणवेश का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर शाला के विद्यार्थियों और पालकों में काफी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बिटावन मेहर ने अपने उद्बोधन में कहा – विद्यालय का प्रथम दिवस बहुत महत्वपूर्ण होता है.
छात्रों का मुख्य लक्ष्य शिक्षा प्राप्ति के साथ चरित्र निर्माण होना चाहिए. शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न मरकाम ने छात्रों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा और शुभकामनाएं दी. संस्था के प्रधान पाठक राजेश यादव ने कहा कि- नए सत्र में हमें नए संकल्प नए सोच और नए सपने लेकर आगे बढ़ाना है. तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी. इस अवसर पर पिछले सत्र 2024 – 25 में अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया.कक्षा पहली में प्रथम ऋषभ द्वितीय धनराज तृतीय साक्षी कक्षा दूसरी में प्रथम शिवम द्वितीय नेहा तृतीय मानसी कक्षा तीसरी में प्रथम सोनम,द्वितीय झलक तृतीय साक्षी कक्षा चौथी में प्रथम योगेश्वरी, द्वितीय पूनम, तृतीय तारण कक्षा पांचवी में प्रथम साक्षी, द्वितीय संजना व तृतीय स्थान हिमेश रहे.
इस कार्यक्रम में बिटावन मेहर सरपंच, शकुन पंच, द्रौपती मरावी पंच, पुरुषोत्तम बरगाह पंच, शत्रुहन मरकाम अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति, अम्बे क्षत्री शिक्षिका, मना बरगाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनिल बरगाह, परदेसी मरावी, सवाना यादव गंगा ध्रुव वह अन्य उपस्थित रहे.
bilaspur का ये VIDEO जरुर देखें
