

बिलासपुर , 02 जुलाई , छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 02/07/2025दिन बुधवार को शा. पू. माध्य. शाला सिंघरी में पंचायत प्रमुख व ग्रामीणों तथा शाला प्रबंधन समिति के लोगों के बीच नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाते हुए पुस्तक प्रदान कर शाला में उनका हार्दिक अभिनन्दन किया गया.इससे पहले सभी लोगों ने माँ सरस्वती की पूजन व वंदन कर आशीर्वाद लिया.

संस्था के शिक्षिका अनीता देहरी व तुलसी थवाइत ने अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया. प्रधान पाठक डॉ हिना पाठक ने स्वागत भाषण में शाला के जीर्ण -शीर्ण भवन की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया. तथा आठवीं क्लास के त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को जानकारी दी. जिसमें विद्यालय के आठवीं के परीक्षा में उपस्थित छात्रों को भी अनुपस्थित बताकर पूरक कर दी गयी है.भवन सम्बंधित समस्या के हल के रूप में पंचायत भवन में तात्कालिक रूप से 6वी क्लास को लगाने पर सभी ने सहमति जतायी और नए भवन की मांग शासन से करने का प्रस्ताव दिया.

उपसरपंच कौशल प्रसाद साहू ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को जीवन के समूल विकास की कुंजी बताया और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने की प्रेरणा दी.शासन से प्राप्त पुस्तकों को सभी क्लास के बच्चों को वितरित किया गया.विद्यार्थियों को चॉकलेट लड्डू व प्रसाद वितरित किया गया. सभी अतिथियों के लिए स्वल्प आहार की व्यवस्था की गयी थी.इस कार्यक्रम में देवेंद्र इंदुआ, सुनील कौशिक, दुर्गा प्रसाद, सरला कोशले, रंगीता श्यामले, भारती लास्कर और रत्ना साहू इत्यादि अनेक पंचगण और ग्रामीण व smc सदस्य उपस्थित थे. शाला के शिक्षक शिक्षिकाओ में शशिकला गन्धर्व, तुलसी थवाइत, युगल देवांगन अनीता देहरी ज्योति कोरी का आयोजन में सफल योगदान रहा.इस प्रकार का आयोजन शासकीय शालाओं में सहर्ष शिक्षा के ज्योति को जनमानस के मध्य जलाये रखने में सम्बल प्रदान करता है.
