

बिलासपुर , 21 जनवरी, campus samachar.com, पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोटिया में सामाजिक सहभागिता का परिचय देते हुए न्योता भोजन व शाला के नवनियुक्त प्रधान पाठक राजेश यादव का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
bilaspur news today न्योता भोजन पाकर शाला के बच्चें बहुत उत्साहित हुए, आज के इस न्योता भोजन में बच्चों को खीर – पुडी, सब्जी, चावल – दाल, फल , मिठाई आदि वितरण किया गया। साथ ही सभी उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

bilaspur school news today : इस आयोजन में विद्यालय के बच्चें तथा सरपंच नंदिनी इंद्रजीत क्षत्री, एसएमसी अध्यक्ष शत्रुहन मरकाम, सीएसी मूरकुटा अनिल तिवारी, प्रधान पाठक राजेश यादव, शिक्षका अम्बे क्षत्री, कृष्णा कौशिक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सविता निर्मलकर, पंचूराम पटेल प्रधान पाठक हथनी, बेदराम जांगड़े प्रधान पाठक अमेरी अकबरी, संतोष ध्रुव मुरकुटा, मोतीलाल सेन, कलेश्वर साहू, पुनीराम साहू, गुंजा साहू, प्रदीप सिंह क्षत्री, मनीराम कश्यप, अनिल कुशराम, देवी गढ़ेवाल, विक्रमप्रताप सिंह , अनिल बरगाह, , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका, स्वास्थ्यमितानिन, एसएमसी के सभी सदस्य गण एवं संकुल मुरकुटा के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
bilaspur news : अनिल तिवारी ने बताया कि न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी की भावना पर आधारित है। न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषण मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जाने वाले को भोजन का पूरक है।

नव नियुक्त प्रधान पाठक राजेश यादव ने कहा कि हम सब मिलकर अपने इस विद्यालय का विकास करेंगे साथ ही समुदाय को न्योता भोजन के लिए प्रेरित किया।
