

- कलेक्टर ने विद्यालय आने की इच्छा भी जाहिर की।
बिलासपुर, 14 मई 2025 , campus samachar.com, जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के शिक्षक कलेश्वर साहू ने आज बिलासपुर जिला के प्रथम नागरिक माननीय कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल जी से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए “जादुई पिटारा” भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जादुई पिटारा के बारे में विस्तार से पूछा गया कलेश्वर साहू द्वारा जादुई पिटारा के विषय में विस्तार से बताते हुए यह भी बताया कि इस सत्र राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को जादुई पिटारा निर्माण हेतु दो हजार रुपए आबंटित किया गया है ।
साथ ही कलेक्टर द्वारा उनके विद्यालय के बच्चों का शिक्षा स्तर, शिक्षको की भूमिका, और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने इनके विद्यालय आने की इच्छा भी जाहिर की। बातचीत के दौरान जादुई पिटारा, शाला समय के पश्चात नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय की तैयारी, जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में जिला का पहला एफएलएम – टीएलएम मेला तथा आगामी सत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई।
कलेक्टर ने निरंतर जनपद प्राथमिक शाला के गतिविधियों से अवगत कराते रहने की बात कहीं। शिक्षक कलेश्वर साहू बिलासपुर जिला का एक ऐसा नवाचारी शिक्षक जो राज्य में पहला जादुई पिटारा बनाने वाले है साथ ही अपने विद्यालय के बच्चों को खेल – खिलौना, टीएलएम, बाल गीत, कविता, कहानी, विभिन्न गतिविधि इत्यादि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हैं।
यह अपने विद्यालय में ही शाला समय के पश्चात शाम को बिल्हा व आसपास के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय आदि की तैयारी करा रहे है जो कि बिलासपुर जिला के लिए प्रेरणा बन चुका है।
