

- जनप्रतिनिधि ,शाला विकास समिति ,पालक ,शिक्षक सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
बिलासपुर , 02 अगस्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में बाल जागरुकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने,कानून सुरक्षा और शांति व्यवस्था के प्रति जागरुक करने,नशा के खिलाफ अभियान,महिला और बच्चो को अधिकार,स्वास्थ्य,शिक्षा के प्रति जागरुक करने ,गुड टच,बेड टच ,पास्को एक्ट,यौन शोषण,महिला सुरक्षा ऐसे बहुत सारे अलग अलग विषयो को लेकर चर्चा की गई .

कार्यक्रम में पहुचे रामगोपाल करियारे ए.एस.पी यातायात विभाग,उमाशंकर पांडेय से.नि. उपनिरीक्षक, श्री शैलेन्द्र सिंह राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हेड कांन्सटेबल हरबंश पटेल,यातायात पुलिस विभाग, बरखा गुप्ता,भारती मेश्राम महिला बाल विकास विभाग, रामगोपाल यादव आर टी ओ सहायक नोडल आसिफ अली सहा नोडल एवं विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग के कुशल मार्गदर्शन में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया ,सभी ने बाल जागरुकता पर अपने विचार रखे और बच्चो को बहुत अच्छी अच्छी जानकारी दी और बच्चो को ब्रांड एम्बेसडर जैसे कार्य करने प्रेरित किया ।

मंच संचालन करते हुए जय कौशिक ने नारे लगवाये *नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो *सशक्त नारी सशक्त समाज*और उमाशंकर पाण्डेय जी ने यातायात शपथ दिलवाया।
प्राचार्य डॉ विश्वनाथ कश्यप ने तालियां सिखाते हुए अनुशासन और स्वास्थ के प्रति बच्चो को सजग किया और अतिथियों का बुके बैच और पौधे देकर स्वागत किया ,शैलेन्द्र सिंह जी ने देशभक्ति सहित,बेटी ,मां पर गीत गाकर खूब तालिया बटोरी , बच्चो के द्वारा ईशा एवं साथी ने नशा छोड़ने मंचीय प्रस्तुती देकर बहुत प्रभावित किया, श्रृद्धा एवं साथियों ने साइबर क्राइम के उपर हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चो की जागरुक करने प्रस्तुती आकर्षण का केन्द्र था ,टिकेश्वरी सक्षम एवं साथियों ने नारी शक्ति पर प्रस्तुति दी सभी को पुरस्कृत किया गया.

मंच पर पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू, सविता रजक ,कृष्ण कुमार कश्यप नोडल प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप, सहायक नोडल आसिफ अली,कार्यक्रम प्रभारी रवि दुबे, सुधा दुबे एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जय कौशिक द्वारा और आभार संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय ने किया गया।
