
बिलासपुर, 31 जनवरी , बिलासपुर जिला संकुल समन्वयक संघ का आज शनिवार 2:00 बजे से पी एम श्री कन्या सरकंडा विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ जिसमें प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक के कार्यों से संबंधित सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर जिला स्तर पर संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई आज के कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय जिला अध्यक्ष वल्लभ रजक,कन्या बिल्हा समन्वयक केशव वर्मा,कोटा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कोरी मस्तूरी से राहुल भारद्वाज ने संबोधित किया.
बैठक में प्रमुख रूप से जिला के सभी पदाधिकारी व जिला के चारों ब्लॉक से ब्लॉक पदाधिकारी व देवनारायण यादव,राकेश शुक्ला,विकास साहू सुष्मिता शर्मा हुकुमचंद पटेल हीरालाल टंडन, देवव्रत मिश्रा, प्रदीप चांडक,दिनेश पातरे,रघुनंदन आदित्य,राजेंद्र नामदेव,प्रकाश शर्मा,रविन्द्र चतुर्वेदी,विजय कौशिक,सुरेंद्र दुबे,रोशन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार जिला मीडिया प्रभारी सुनील पांडे के द्वारा किया गया।
