
बिलासपुर , 24 फरवरी . एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का एक शिविर दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को आईएमए भवन सीएमडी चौक, लिंक रोड में रखा गया है। अपोलो अस्पताल के डाक्टरों की टीम एसबीआई पेंशनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे एवं आवश्यक उपचार हेतु पैथालॉजी, हृदय, यूरोलॉजी, दन्त एवं जनरल फिजिसियेशन एक्सपर्ट द्वारा जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
medical camp in bilaspur, एसबीआई द्वारा अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को आवश्यक दवाइयां भी नि: शुल्क प्रदान की जाती है। इस अवसर पर एसबीआई की मेडिकल आफिसर स्वयं उपस्थित रहेंगी। इस विशेष पेंशनर्स मीट का उद्देश्य रिटायर्ड कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति एसबीआई द्वारा कल्याणकारी योगदान है। इस अवसर पर भोपाल से एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ए पी खरे एवं श्री ज्ञान सक्सेना उप महासचिव पेंशनर्स मीट को संबोधित करेंगे। एसबीआई के उपमहाप्रबंधक श्री श्रीकांत गुड़ीवाडा एसबीआई पेंशनर्स मीट में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जमील अहमद, सर्किल सहायक सचिव बिलासपुर एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (भोपाल सर्किल) ने दी है ।
