

- उपस्थित मातृ शक्तियों ने आग्रहव्रत लेते हुए ललित हीरालाल गर्ग को तथ्यात्मक जानकारी देने हेतु धन्यवाद देते हुए, इसे अंगीकार करने का निश्चय किया। अतः में हिंदू परम्परा के अनुरूप स्वस्तिवाचन कर उनके 75 वें जन्मदिन की बधाई दी गई।
बिलासपुर , 03 अगस्त , शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सतत 152वें सुंदरकांड का आयोजन श्रीमती रेखा विश्वकर्मा के निवास पर उनके पिताश्री भागचंद विश्वकर्मा की 75वीं वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत उपस्थित जनसमूह को हिंदुत्व में विज्ञान पर जानकारी देते हुए ललित अग्रवाल ने बताया कि हिंदू, धर्म व हिंदुत्व को वास्तविक परिपेक्ष्य में समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया की भारत मे रहने वाले लोगों में जिनकी आस्था भारत पर, जिनके संस्कार भारतीय, जिनके आचरण भारतीय अर्थात जो भारत के हैं, केवल वे ही वास्तविक भारतीय हैं। शेष तो मात्र भारत मे हैं। बाकि उनका सबकुछ विदेशी हैं।
152वे पाठ में अखिलानंद पांडेय, ललित अग्रवाल, विनोद अवस्थी, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, विजय मिश्रा, भूपेंद्र यादव, प्रमोद तिवारी, आर पी मिश्रा, नरेंद्र गोपाल, राजन सिंह, संतोष तिवारी सहित बड़ी सँख्या में उपस्थित मातृ शक्तियों ने आग्रहव्रत लेते हुए ललित हीरालाल गर्ग को तथ्यात्मक जानकारी देने हेतु धन्यवाद देते हुए, इसे अंगीकार करने का निश्चय किया। अतः में हिंदू परम्परा के अनुरूप स्वस्तिवाचन कर उनके 75 वें जन्मदिन की बधाई दी गई।
