

- शाला परिवार के साथ इस कार्यक्रम में सत्र 2024-25 में आये माध्यमिक शाला के कक्षा 6 से 8 बोर्ड तक कक्षा में प्रथम आये विद्यार्थियों को शील्ड और नगद पुरुस्कार भी प्रदान किया गया.
बिलासपुर , 15 अगस्त , हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्य. शाला दगोरी में संयुक्त रूप से 79 स्वतंत्रता दिवस बड़े ही वैभव व राष्ट्र प्रेम भाव पूरित होकर मनाया गया… जहाँ विशाल जन समूह भी अपने राष्ट्रीय परम्परा के निर्वाह हेतु एकत्र होते हैं… ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य, सभी जन प्रतिनिधियों, पालकों SMC सदस्यों व अतिथियों के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
अतिथियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस को सम्बोधित करने के पश्चात शाला परिवार के साथ इस कार्यक्रम में सत्र 2024-25 में आये माध्यमिक शाला के कक्षा 6 से 8 बोर्ड तक कक्षा में प्रथम आये विद्यार्थियों को शील्ड और नगद पुरुस्कार भी प्रदान किया गया…साथ ही हायर सेकंडरी के भी उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को भी हाई / हायर सेकंडरी शाला परिवार व जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया.

