
- कोविड के समय मे अनवरित भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था सेवा की वजह से शहर सरकार द्वारा 15 अगस्त को सम्माननित हुए। अपने कार्यों से आप समाज और मित्रों के बीच अत्यंत प्रशंशनीय रहे हैं ।
बिलासपुर , 23 सितम्बर , समाज एवं आमजन की सेवा भावना हेतु संकल्पित उच्च प्रतिभा के धनी सीए आनंद अग्रवाल जी को बिलासपुर अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्र रत्न से सम्मानित किया गया है । आप कोटा निवासी स्व श्री ओमप्रकाश जी तुलशयान के ज्येष्ठ पुत्र हैं। लगभग 35 वर्षो से बिलसपुर के मिनोचा कॉलोनी में निवासरत है।
आपके नेतृत्व में मानव सेवा समिति टीम के माध्यम द्वारा औसतन लगभग 800 व्यक्तियों हेतु जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था की जाती है। आप अग्रवाल सेवा समिति टीम के सहयोग से भारतीय नगर मूक्तिधाम के जिर्णोउद्धार का नेतृत्व कर रहे हैं। आपने नेत्र दान हेतु जनजागरण अभियान चलाया। बिलासपुर अग्रवाल युवा मित्र मंडल के सहयोग से पार्थिव शरीर को मूक्तिधाम ले जाने हेतु मुक्तिरथ एवं उसे सुरक्षित रखने हेतु फ्रीज़र का विगत 8 वर्षों से संचालन कर रहे हैं । कोविड के समय मे अनवरित भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था सेवा की वजह से शहर सरकार द्वारा 15 अगस्त को सम्माननित हुए। अपने कार्यों से आप समाज और मित्रों के बीच अत्यंत प्रशंशनीय रहे हैं ।
