

- अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुक्तिधामों के निर्माण, सज्जा और रख-रखाव में अग्रवाल समाज द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
- देवकीनंदन मुक्तिधाम सरकंडा में रामावतार अग्रवाल द्वारा तथा भारतीय नगरमुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, फूलों की सजावट जैसे कार्यों की जवाबदेही अग्रवाल सेवा समिति ने ली है.
बिलासपुर , 02 नवम्बर , आज देवउठनी एकादशी व तुलसी विवाह के पावन अवसर पर जब लोग अपने घरों व मंदिरों में पूजा में व्यस्त हैं तब अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल सहित सेवा समिति के सदस्यों सीए आंनद अग्रवाल, अजय जाजोदिया, सीए राजुल जाजोदिया, ललित अग्रवाल, सुनील मुरारका, राजीव अग्रवाल, मोनू मुरारका सहित अनेकों अग्रवंशी भरतीयनगर मुक्तिधाम को सजाने-संवारने को अंतिम रूप देने उपस्थित हुये।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व तक भारतीय नगर मुक्तिधाम अपनी जीर्णशीर्ण अवस्था मे अव्यवस्था के कारण जुआं व शराब का अड्डा था। बिलासपुर अग्रवाल समाज मानवता की सेवा में अग्रवाल सेवा समिति बनाकर अग्ररत्न सीए आंनद अग्रवाल के नेतृत्व में इसे संवारने के संकल्प लिया। आज यहां झरनायुक्त मुख्य द्वार, 550 फिट नई सीमेंट सड़क, चबूतरे, बैठने हेतु लाईट पंखे युक्त दो हॉल, सैकड़ो कुर्सियां, शौचालयों, स्नान हेतु अनेको 10 शॉवर साफ सफाई हेतु 5 नियमित स्टॉफ के साथ कचरे डालने हेतु 25 डस्टबीन, सीसीटीवी के साथ रात दिन हेतु अलग अलग चौकीदार, 200 नए पौधरोपण कर माली द्वारा गार्डन बनाने का कार्य, 10 हाइवा जीरो गिट्टी से पर्याप्त समतल पार्किंग के साथ प्रतिदिन देखरेख की जा रही हैं।
सीए आंनद द्वारा पहले से ही निःशुल्क स्वर्ग रथ सुविधा के साथ करोना काल से मानव सेवा समिति द्वारा भूखें को भोजन व प्यासे को पानी उपलब्ध कराने हेतु मंगला चौक के समीप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग 1000 लोगों को निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन बैठा कर सम्मान के साथ परोसा जाता है।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुक्तिधामों के निर्माण, सज्जा और रख-रखाव में अग्रवाल समाज द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसके पीछे समाज के सदस्यों का संकल्प और सेवाभाव गहराई से जुड़ा है, जो महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरित बिलासपुर के मुक्तिधामों की देखरेख का जिम्मा भी अपने ऊपर लिया है।

देवकीनंदन मुक्तिधाम सरकंडा में श्री रामावतार अग्रवाल द्वारा तथा भारतीय नगरमुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, फूलों की सजावट जैसे कार्यों की जवाबदेही अग्रवाल सेवा समिति ने ली है. भारतीय नगर मुक्तिधाम के कायाकल्प करने में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल, जिलाधीश श्री संजय अग्रवाल व नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित अग्रवाल समाज के सदस्य विशेष उत्साह के साथ तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं.
अग्रवाल समाज के युवाओं से लेकर वरिष्ठजन तक सभी मुक्तिधामों की सेवा को पुण्य मानकर इसमें योगदान देते हैं। समय-समय पर आयोजन व अभियानों के माध्यम से मुक्तिधामों की मरम्मत, विस्तार और धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन किए जाएंगे, जिससे समाज में स्वच्छता, श्रद्धा और एकजुटता का संदेश जाएगा. इस प्रयास से न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि बिलासपुर के व्यापक समुदाय को भी समर्पण और सहयोग की प्रेरणा मिलेगी, ताकि फिर माननीय उच्च न्यायालय को प्रशासन को मुक्तिधामो की देखरेख हेतु निर्देश देने की आवश्यकता नही पड़ेगी। समाजसेवा के प्रति यह समर्पण आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
trending video
https://youtu.be/nxb1r1ijejc
