

बिलासपुर , 29 दिसंबर ।campussamachar.com, नगर विधायक (Bilaspur MLA) अमर अग्रवाल जी पूर्व मंत्री स्व. श्री अशोक राव जी की धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरी राव जी से सौजन्य मुलाकात करने आज जे पी हाईट्स आये थे। अवसर का लाभ लेते हुए जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संजय राजपूत, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, मनोज राजपूत, श्रीमती निशा अग्रवाल सहित बड़ी सँख्या में जे पी हाईट्स विकास समिति के सदस्यों ने श्री अमर अग्रवाल जी स्वागत करते हुए। बिट्टू शर्मा के निवास से बी के पांडेय के निवास तक नाली व पूजा प्राइड से जे पी हाईट्स होते हुए शिवमंदिर मार्ग की सड़क बनवाने का आग्रह किया गया।
Bilaspur News : इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुश्री सुनीता मानिकपुरी, शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष आख़िलानन्द पांडेय सहित बड़ी सँख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
