
बिलासपुर , 15 जनवरी, campussamachar.com, देश के प्रथम स्वदेशी बैंक पंजाब नैशनल बैंक बिलासपुर मंडल कार्यालय में विशाल स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मंडल प्रमुख जगदीश राय, उपमंडल प्रमुख दिव्य रंजन नायक, मुख्यप्रबन्धक राजेश कुमार, कमल झा, महेंद्र कुमार, अशोक मल्होत्रा, दीपराज, ललित अग्रवाल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
आज स्वास्थ्य शिविर में रिलाइफ मल्टीक्लिनिक, सरकंडा के ड़ॉ जी के मित्तल द्वारा बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, पल्स, ऑक्सीजन लेबल की जांच कर स्वस्थ्य रहने की टीप दी गई। उन्होंने मॉर्निंग वॉक को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
