शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानन्द पांडेय ने वार्ड नम्बर 15 के पार्षद प्रत्याशी नितिन पटेल के साथ जे पी हाईट्स में शिवमंदिर मार्ग शुभमविहार निवासियों की एक बैठक करवा कर गतिरोध को दूर किया।
बिलासपुर , 04 फरवरी, campussamachar.com, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 15 के शिवमंदिर मार्ग शुभमविहार स्थित निजी मकानों, जे पी हाईट्स व पूजा प्राइड के निवासियों ने लंबे समय से सड़क, नाली, बिजली व साफ सफाई को लेकर विविध स्तर पर मांग करने पर भी ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज होकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने राष्ट्रहित में मतदान करवाने के उद्देश्य से अपने लोगों को समझाया कि मतदान का बहिष्कार करने के बजाय महापौर व पार्षद के प्रत्याशियों से सामूहिक रूप से स्पष्ट चर्चा करना चाहिए।
शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानन्द पांडेय ने वार्ड नम्बर 15 के पार्षद प्रत्याशी नितिन पटेल के साथ जे पी हाईट्स में शिवमंदिर मार्ग शुभमविहार निवासियों की एक बैठक करवा कर गतिरोध को दूर किया। अंत मे सभी ने सर्वसम्मति से लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने का निर्णय लिया।
इसमे जे पी हाईट्स से ललित अग्रवाल, ईश्वर पटेल, संतोष अग्रवाल, धर्मेंद्र पटेल, मोहन अग्रवाल, भावना ठाकुर, निशा अग्रवाल, अर्चना पांडेय, दीपिका शुक्ला, रश्मि अग्रवाल, अदिति श्रीवास्तव, सुषमा अग्रवाल, दिव्या पटेल, मोनिका अग्रवाल, दक्षा पटेल, हनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
