बिलासपुर, 26 मई 2025, campussamachar.com, युगाब्द 5127 वैशाख (पूर्णिमांत ज्येष्ठ) पूर्णिमा, शनि जयंती, बडे मंगलवार व वट सावित्री पूजन के महापर्व के अवसर पर शुभमविहार रामायण मंडली एवं अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में कल दिनांक 27 मई 2025 दिन मंगलवार की सुबह 7 बजे शिवमंदिर शुभमविहार में भव्य सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, वटवृक्ष पूजन व हवन का आयोजन किया जा रहा हैं।
आयोजकों ने बिलासपुर के सभी धर्मनिष्ठ, श्रद्धालुओं भक्तों विशेषकर माताओं व बहनों से आग्रह किया है कि वे सुबह ठीक 7 बजे वटवृक्ष पूजन के पश्चात सुंदरकांड पाठ व हवन करने हेतु अवश्य ही सपरिवार पहुँच कर पुण्यलाभ लेवें। यह जानकारी आयोजन से जुड़े अखिलानंद पांडेय, ललित अग्रवाल एवं टीम ने दी है .
दिनांक : 27 मई 2025
दिन : मंगलवार
समय : सुबह 7 बजे से
स्थान : शिवमंदिर शुभमविहार
