
बिलासपुर , 01 दिसम्बर , परम आलय जी के निर्देश पर उनके शिष्यों द्वारा बिलासपुर के कोने कोने में 200 से अधिक डेमो प्रदर्शन जारी है। 16 नवम्बर को पहला डेमो जे पी हाईट्स के बाद शिवमंदिर शुभमविहार में अंतिम डेमो सत्र शिवालय, रविकिरण व आदियोगी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस सत्र में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानंद पांडेय, सुरेंद्र सिंह राजपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हृदयानंद पाण्डेय, रघुवर प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, सिद्धार्थ शर्मा,अभिषेक शर्मा, राम किशुन रजक, विपिन सिंह, प्रमोद तिवारी, पायल लाठ, निशा अग्रवाल,कौशल्या साहू, मोनिका अग्रवाल, विनोद अवस्थी सहित सैकड़ों की तादाद में शुभमविहार के जागरूक नागरिकों ने हिस्सा लिया।
