शोक संदेश

बिलासपुर , 08 अप्रैल, campussamachar.com, बिलासपुर शहर की श्रीमती मणीदेवी अग्रवाल , उम्र 82 वर्ष (पति -स्व.श्री ख्यालीराम अग्रवाल, पुत्र -विनोद, विजय, संजय अग्रवाल, पुत्री – उषा, निशा, पौत्र -डॉ आयुष, हिमांशु, शिवम्) का उनके निवास B 303, शिवम् इंक्लेव , मिनोचा कालोनी , बिलासपुर में निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज शाम 4.0 बजे पैतृक निवास बिल्हा में किया गया.
आप बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल की दादी थी। ललित अग्रवाल की दादी जी के निधन पर शहर के विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू सहित स्थानीय विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया और
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है .
