
- महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, जलियांवाला बाग कमेटी समेत ऋतिक रोशन जैसी नई पीढ़ी की ख्यातिनाम हस्तियों के खाते पीएनबी की धरोहर हैं।
बिलासपुर , 11 अप्रैल , campussamachar.com, पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) के 131वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर्स एशोसिएशन के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ललित अग्रवाल ने बताया कि बैंकिंग इतिहास में पहली बार दयाल सिंह मजीठिया, लाला हरकिशन लाल, लाला लालचंद, काली प्रोसन्ना रॉय, ई. सी. जेसावाला, प्रभु दयाल, बख्शी जैशी राम और लाला ढोलन दास जैसे स्वदेशी आंदोलन के भारतीय नेताओं द्वारा भारतीयों की पूंजी से भारतीयों के लिए प्रथम स्वदेशी बैंक ‘पंजाब नैशनल बैंक’ ( PNB ) को 19 मई 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।

बैंक ( PNB ) 12 अप्रैल 1895 को लाहौर के अनारकली बाजार में पहली बार व्यवसाय शुरू किया था। पीएनबी के संस्थापकों में शामिल लाला लाजपत राय अपने शुरुआती वर्षों में बैंक ( PNB ) के प्रबंधन से सक्रिय रूप से जुड़े थे। यह अपने व्यापार की मात्रा के मामले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है और अपने नेटवर्क के मामले में भी दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, जलियांवाला बाग कमेटी समेत ऋतिक रोशन जैसी नई पीढ़ी की ख्यातिनाम हस्तियों के खाते पीएनबी ( PNB ) की धरोहर हैं। नोबल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का बचत खाते में स्वयं हस्ताक्षरित प्रमाण की फोटोप्रति आज भी हमारी रायगढ़ शाखा की शान हैं। उपस्थित सदस्यों ने अपने प्यारे न्यारे बैंक ( PNB ) को जनसामान्य का मित्रवत बनाने का प्रण लिया।
PNB News : इस अवसर पर सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह, कैलाश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हरिहर लाल देवांगन, रवि टण्डन, प्रदीप विश्वास, रमेश कोशले, नागोराव पुड़के , रामकुमार जायसवाल रामावतार जगत, पार्थों घोष सहित अनेकों साथी उपस्थित रहे।
