

बिलासपुर , 22 जुलाई . campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा का आज दिनांक 22.जुलाई 2024 को CAC श्रीमती सष्मिता शर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शाला में स्कूल का संचालन ,बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति,FLN आधारित शिक्षा, मध्यान भोजन, शिक्षक दैनंदनी, खिलौना घर, पुस्तकालय सभी सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन में शैक्षिक गुणवत्ता बनाने के लिए विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर जोर दिया है. इसीलिए CAC श्रीमती सष्मिता शर्मा आज विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थी . उन्होंने विद्यालय परिसर में काफी देर तक शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं का संचालन से लेकर मिड डे मील की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाओं की जांच पड़ताल की . उन्होंने टीचर से भी जानकारी ली और FLN के बारे में भी विस्तार से चर्चा की . उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय की शिक्षिका तृप्ति शर्मा बच्चों को नवाचार तरीके से पढ़ने के लिए जानी जाती है . बच्चों को नए-नए तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं. 
