

- आज 22 अगस्त शुक्रवार को शीतल कटारुका द्वारा भव्य संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया। दादीजी के मंदिर में आयोजित मंगलपाठ करते हुए श्रीमती निशा ललित अग्रवाल, सीमा सरावगी, हनी मयंक अग्रवाल व श्रद्धालु गण उपस्थित रहे .
बिलासपुर , 22 अगस्त , श्री राणी सती दादी जी भादी मावस पर्व महोत्सव ( Bhadi Amawas Mahotsav Rani Sati Dadi )के उपलक्ष्य में दादी मंदिर बिलासपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम जारी हैं। कल 21 अगस्त गुरुवार को सुश्री प्रगति प्रिया के सानिध्य मे संगीत मय मेहदी उत्सव तथा आज 22 अगस्त शुक्रवार को शीतल कटारुका द्वारा भव्य संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया। दादीजी के मंदिर में आयोजित मंगलपाठ करते हुए श्रीमती निशा ललित अग्रवाल, सीमा सरावगी, हनी मयंक अग्रवाल व श्रद्धालु गण।
कल दिनांक 23 अगस्त शनिवार को मुख्य आयोजन में सुबह मंगला आरती के साथ जात एवं धोक पूजा, सवामणी प्रसाद, संध्या में निकिता शर्मा द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि में भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की जा रही हैं। अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण खेड़िया, ब्रजेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल ने आमजनता से मंदिर परिसर रिंग रोड 2 में सपरिवार सादर आमंत्रित किया हैं।
