
- आयोजन का मुख्य आकर्षण ऊंचाई पर लटकी हांडी को आंखे बंदकर फोड़ना रहा।
बिलासपुर , 19 अगस्त , बिलासपुर के गोकुलधाम जे पी हाईट्स सोसायटी शुभमविहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पारंपरिक दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, संजय सिंह राजपूत, निशा अग्रवाल, नेहा राजपूत, करिश्मा अग्रवाल, पूजा असाटी, मोनिका अग्रवाल सहित सभी निवासियों और कृष्ण गर्ग, रुद्रांश गर्ग, अश्विका शाह, तन्मय अग्रवाल, सौजन्य, संकल्प, आरव, वेदांश आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वातावरण में ख़ुशियों और उमंग की लहर दौड़ गई। आयोजन का मुख्य आकर्षण ऊंचाई पर लटकी हांडी को आंखे बंदकर फोड़ना रहा।

मुख्य अतिथि एवं सोसायटी के वरिष्ठ नागरिकों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया गया।
जे पी हाईट्स में आगामी श्रीगणेश उत्सव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई हैं। धार्मिक उत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश भी देते है। भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों का संकल्प लिया गया, जिससे हमारी सोसायटी सुरक्षित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनी रहे।
