

- आहुति देकर परमपिता से प्रार्थना की कि उपमुख्यमंत्रीअरुण साव के गड्डेमुक्त सड़क के आव्हान पर नगर प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वे शिवमंदिर मार्ग में सड़क के नामपर केवल गढ्ढो को पाटकर चलने योग्य सड़क में परिवर्तित कर सके।
बिलासपुर , 15 जुलाई , पवित्र श्रावण मास मे वैश्विक शांति हेतु शुभमविहार निवासी अखिलेश द्विवेदी, सरोज द्विवेदी,शुभम द्विवेदी के निवास पर अखंड रामायण, सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा के उपरांत पंडित दिनेश पांडेय के मार्गदर्शन में हवन यज्ञ संपन्न हुआ।
शुभमविहार रामायण मंडली के अखिलानँद पांडेय, ललित अग्रवाल, आर पी मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, भूपेंद्र यादव, प्रमोद तिवारी, आकाश शर्मा, ईश्वर तिवारी सहित अनेको सदस्यों ने लोककल्याण व वैश्विक शांति हेतु आयोजन में अपनी अपनी आहुति देकर परमपिता से प्रार्थना की कि उपमुख्यमंत्रीअरुण साव के गड्डेमुक्त सड़क के आव्हान पर नगर प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वे शिवमंदिर मार्ग में सड़क के नामपर केवल गढ्ढो को पाटकर चलने योग्य सड़क में परिवर्तित कर सके।
