

- अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अक्षय सिंह ने बिलासपुर जनप्रतिनधियो एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि एक सप्ताह में शिवमंदिर मार्ग शुभमविहार की सड़कों की दुर्दशा नहीं सुधारने की स्थिति में सोशल मीडिया के मार्फत बिलासपुर की हकीकत से पूरे देश को रूबरू कराया जायेगा।
बिलासपुर , 01 अगस्त , शिवमंदिर शुभमविहार के नागरिकों ईश्वर भाई पटेल, लख्मसी भाई पटेल, ललित अग्रवाल, ईश्वर पटेल, अनिल तिवारी, हेमंत पटेल, संतोष अग्रवाल, गुणवंत पटेल, निशांत शुक्ला, मोहन अग्रवाल, अखिलानंद पांडेय, कर्षण भाई पटेल सहित समस्त पुरुषों व महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील की है कि वे निश्चित ही विश्व के सर्वमान्य बेदाग नेता है। लेकिन संभवत स्वच्छता का इनाम देने वाली टीम जमीनी हकीकत से दूर केवल कागजी कार्यवाहियों पर इनाम देती हैं। तभी तो बिलासपुर के अधिकांश मोहल्ले की सड़कें चलने योग्य भी नहीं होने पर भी पता नहीं कैसे बिलासपुर देश मे दूसरे स्थान पर आ गया हैं।
अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अक्षय सिंह ने बिलासपुर जनप्रतिनधियो एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि एक सप्ताह में शिवमंदिर मार्ग शुभमविहार की सड़कों की दुर्दशा नहीं सुधारने की स्थिति में सोशल मीडिया के मार्फत बिलासपुर की हकीकत से पूरे देश को रूबरू कराया जायेगा।
