

बिलासपुर,03 जून,campussamachar.com,बिलासपुर शहर में देवी नगर मोहल्ला विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया . इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ समिति का चुनाव भही सम्पन्न हुआ . कार्यक्रम का संचालन सी के महिलांगे के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया और आभार प्रदर्शन अलीम अंसारी के द्वारा किया गया .
इस अवसर पर सभी सदस्यों के मध्य अलीम अंसारी ने कहा कि वे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, देवी नगर मोहल्ला विकास समिति’ के आभारी हैं और सभी मोहल्ले के वरिष्ठ जनों, ऊर्जावान भाइयों एवं समस्त देवी नगर मोहल्ले वासियों का सहृदय धन्यवाद करता हूं, और आभार व्यक्त करता हूं कि आप सभी ने मुझे इस लायक समझा और देवी नगर मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया . इसके लिए सभी से वादा करता हूं, कि अपने मोहल्ले के विकास एवं प्रगति के लिए अपने स्तर पर हर संभव उचित कार्य हेतु प्रयासरत रहूंगा. इस अवसर पर सभी सदस्यों के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष अलीम अंसारी को धन्यवाद और शुभकामनाएं प्रेषित की गई.
