
बिलास्पुर , 22 अगस्त , प्रख्यात श्रीमद्भागवत, देवी भागवत, राम कथा, शिवपुराण कथावाचक एवं भजन गायक श्रीधाम वृंदावन निवासी आचार्य विनयकांत त्रिपाठीजी के श्रीमुख से दिनांक 24 अगस्त 2025 दिन रविवार संध्या 4 बजे से श्री अग्रसेन भवन, बिल्हा मे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। जनसामान्य की सुविधा हेतु उक्त भजन संध्या का लाईव प्रसारण भी किया जाएगा।
ललित अग्रवाल ने मंढोलीवाल परिवार बिल्हा, अकलतरा, बिलासपुर की और से समस्त धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं से सपरिवार पुण्यलाभ लेने का आग्रह किया हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु बजरंगलाल, नानकचंद, बलदेव, कैलाश, सुभाष, संजय, मनोज, राकेश सहित समस्त मंढोलीवाल परिवार तन मन धन से सक्रिय है।
