

- मनीष मिश्रा जी ने अध्यक्षता की आसंदी करते हुए कि रंजीत बनर्जी जी का सम्पूर्ण जीवन काल संघर्षमय बीता है वे अपने आप में संघर्ष की मिसाल है यदि कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी संघर्ष के नायक है ऐसे अनुभवजन्य व्यक्तित्व का मार्गदर्शन हमे हमेशा मिलता रहेगा .
- निर्माणअभिनंदन पत्र का वाचन विकास कायरवार जिला सचिव एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्रप्रकाश तिवारी और अवधेश विमल मीडिया प्रभारी तथा आभार प्रदर्शन श्री डी.एल.पटेल जिला अध्यक्ष ने किया ।
बिलासपुर, 07 जुलाई सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रंजीत बनर्जी जी ने अपने अधिवार्षिकी आयु 62वर्ष पूर्ण कर लेने उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए जिसके उपलक्ष्य में भव्य विदाई सेवा सम्मान समारोह मनीष मिश्रा प्रान्ताध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं प्रान्तीयता पदाधिकारियों की विशेष मौजूदगीमे आदरणीय रंजीत बनर्जी जी का विदाई कार्यक्रम जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया.
इस अवसर पर जनगणना शिक्षक संगठन के सेवा निवृत्त 5शिक्षक बंधुओं को भी फल व शाल ओढ़ाकर कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिनमें जयप्रकाश द्विवेदी, संतोष शर्मा, गेंदलाल अहीरवार, शत्रुघ्न यादव, दिलहरण साहू जी सम्मिलित हुए. मनीष मिश्रा जी द्वारा श्री रंजीत बनर्जी जी को श्रीफल व शाल तथा अभिनंदन -पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस तरह अलग अलग जगहों से आएं हुए शिक्षक साथियों ने श्री फल व शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया.
मनीष मिश्रा ने अध्यक्षता की आसंदी करते हुए कि रंजीत बनर्जी जी का सम्पूर्ण जीवन काल संघर्षमय बीता है वे अपने आप में संघर्ष की मिसाल है यदि कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी संघर्ष के नायक है ऐसे अनुभवजन्य व्यक्तित्व का मार्गदर्शन हमे हमेशा मिलता रहेगा उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नमन करते हैं। प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे ने कहा कि फेडरेशन के निर्माण करने के लिए भैया रंजीत बनर्जी को आमंत्रित किया और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर सहायक शिक्षक फेडरेशन निर्माण हम लोगों ने मिलकर किए। पदोन्नति,दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए है।दोनों ने 15वर्ष तक साथ शिक्षक हित में कार्य किए है।

निर्माणअभिनंदन पत्र का वाचन विकास कायरवार जिला सचिव एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्रप्रकाश तिवारी और अवधेश विमल मीडिया प्रभारी तथा आभार प्रदर्शन श्री डी.एल.पटेल जिला अध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे सिराज बक्स कौशल अवस्थी बसंत कौशिक,ईश्वर चंद्राकर विजेंद्र चौहान, शेषनाथ पांडे कोमल साहू रविंद्र राठौर,विशेष प्रभार में रहकर कार्य को संपादित में यथेष्ट सहयोग देने वाले में वीरेन्द्र यादव, श्रश सुनील पांडेय,अजीत कुजूर, पुलेश्वर यादव ,दशमंत जायसवाल श्री बाबूलाल तिवारी पं.कृष्णचंद्र मिश्रा, आशुतोष राजपूत, कृष्णा कौशिक वक्ताओं में रविन्द्र सिंह राठौर , ममता सोनी, दीप्ति शर्मा, तुलाराम साहू श्री संजय कौशिक इत्यादि ने अपने विचार रखे समापन पर सामूहिक भोज का लुत्फ उठाया गया
