
- बच्चों को हाईकोर्ट बिलासपुर की कार्यवाही से प्रत्यक्ष अवलोकन, लाईब्रेरी,आडिटोरियम का भ्रमण कराया गया जिसमें हाईकोर्ट रजिस्टार विभाग द्वारा कोर्ट कार्यवाही और न्याय प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
बिलासपुर, 1 मार्च।campussamachar.com : समग्र शिक्षा बिलासपुर द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना से चयनित बिलासपुर जिले के विकास खंड बिल्हा ग्रामीण, शहरी, कोटा ,तखतपुर,मस्तूरी और जी पी एम जिले के पूर्व माध्यमिक स्तर के कुल लगभग 200 बच्चों के द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया गया।जिसके तहत हाईकोर्ट बिलासपुर भ्रमण कोर्ट की कार्यवाही से बच्चो को प्रत्यक्ष अवलोकन, लाईब्रेरी,आडिटोरियम का भ्रमण कराया गया जिसमें हाईकोर्ट रजिस्टार विभाग द्वारा कोर्ट कार्यवाही और न्याय प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

chhattisgarh education news ; भ्रमण की कड़ी में बिलासा देवी एयरपोर्ट बिलासपुर का बच्चो को भ्रमण कराया गया|तत्पचात बच्चो को वन्य जीव क्षेत्र कानन पेंडारी का भ्रमण कराते हुए एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम समाप्त हुआ| भ्रमण कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर अनुपमा राजवाड़े के दिशा निर्देश मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
bilaspur education news: शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की प्रभारी apc समग्र शिक्षा बिलासपुर सुनीता पाण्डेय, बिल्हा शहरी समन्वयक क्रांति साहू , तखतपुर विकास खंड समन्वयक सीमा त्रिपाठी ,कोटा विकास खंड समन्वयक प्रमोद शुक्ला ,शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, मनोज सिंह, DMPU टीम अनिता राज और समग्र शिक्षा बिलासपुर की टीम शैक्षिक समन्वयक शिक्षक शिक्षिका शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

