
बिलासपुर. जिले के बिल्हा विकासखंड की ब्लाक स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक २१अक्टूबर को दोपहर १२ बजे से तिलक नगर स्थित कैंप कार्यालय में आहूत की गई है। बैठक के एजेंडा देने के लिए शिक्षक-कर्मचारियों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे १२ अक्टूबर को एजेंडा(कार्य सूची) प्रस्तुत करने का कष्ट करें। बीईओ की ओर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। बैठक में विभिन्न शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को आामंत्रित जाएगा। ब्लाक स्तरीय इस बैठक में माना जा रहा है कि शिक्षकों व कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर मंथन होगा और शिक्षक कर्मचारी नेता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर तैयारी कर रहे हैं ताकि अधिकारियों के समक्ष वे प्रमुखता से अपनी बात कह सकें। इन्हीं समस्याओं को एजेंडे के रूप में बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
हालांकि राज्य सरकार की ओर से परामर्शदात्री समिति का गठन इस आशय से किया गया था कि शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याएं लंबित न रहें और समय रहते उन्हें हल किया जाय लेकिन अधिकारियों की ओर इस बैठक करने व शासयन के निर्धारित मानकों की जब तब अनदेखी की जाती रहती है,इसलिए समस्याओं का समय से हल नहीं निकल पाता है।
इन संगठनों को भेजा पत्र
एजेंडा देने के लिए जिन संगठनों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि उनमें मुख्य रूप से छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड बिल्हा, छग शिक्षक संघ, छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, छग कर्मचारी कांग्रेस,छग शिक्षक कांग्रेस, छग राज्य कर्मचारी संघ,छग प्रदेश शिक्षक संघ,छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ,छग अपाक्स, छग लघुवेतन कर्मचारी संघ, छग, तृवशा कर्मचारी संघ,छग प्रधान पाठक कल्याण संघ,छग टीचर्स एसोसिएशन, सर्व शिक्षक संघ,छग नवीन शिक्षक संघ, छग शिक्षक फेडरेशन,छग सहायक शिक्षक कल्याण संघ आदि संगठनों के बिल्हा ब्लाक के पदाधिकारियों को यह पत्र भेजा गया है कि वे १३ अक्टूबर तक एजेंडा ्रप्रस्तुत करें।
