

- कार्यक्रम के अंत में बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन लक्ष्मी नारायण खरे शिक्षाविद् के द्वारा किया गया ।
बिलासपुर , 21 जनवरी । campussamachar.com, आज शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां स्कूल प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2024 का आज समापन हुआ भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि उमेश गौराहा जी , अनिल पांडे सरपंच नवगवां और उप सरपंच कमल किशोर कुमार ग्राम सचिव कमल किशोर कश्यप, संस्था के प्रधान पाठक सी के महिलांगे, श्रीमती अनीशा नूर सहायक शिक्षक एलबी ग्राम नवगवां के पंचगण आरती बंजारे, निर्मला खरे, गोमती कांत, लक्ष्मी नारायण खरे, परमेश्वर खरे, रोहित खरे और स्वास्थ्य , कृषि विभाग , महिला बाल विकास के अधिकारी क्रमचारी , शिक्षा विभाग से प्रधान पाठक सी के महिलांगे , श्रीमती अनीशा नूर सहायक शिक्षक एलबी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित अनेकों योजनाओं के बारे में वाचन किया गया ।

bilaspur News : प्राथमिक शाला के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सुआ गीत , पंथी नृत्य, राउत नाच, देश भक्ति गीत बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा मेरे राम आएंगे गीत गाकर सभी बच्चों ने सबका दिल जीत लिया मुख्य अतिथि उमेश गौरहा द्वारा सभी ग्राम वासियों को संदेश वाचन के बाद शपथ ग्रहण कराया गया भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन लक्ष्मी नारायण खरे शिक्षा विद् के द्वारा किया गया ।
