
- इस नवाचारी कदम से प्रेरित होकर सभी स्कूलों के शिक्षको ने भी टी.एल.एम. के माध्यम से शिक्षा देने की बात कही।
बिलासपुर, 4 अक्तूबर । campussamachar.com, प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी न किसी सहायक सामग्री की जरूरत होती है। उसी प्रकार शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहायक सामग्री की अत्यंत आवश्यकता होती है जिससे सीखने – सीखने में मदद मिलती हैं जिसे टी.एल.एम.( टीचिंग लर्निंग मटेरियल) कहते है जिन्हें शिक्षक कक्षा में अध्यापन कार्य में नियमित रुप से उपयोग करते है। जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के नवाचारी शिक्षक कलेश्वर साहू ने भी एक सौ से अधिक टी.एल.एम.बनाए है ।

bilaspur school news : केशव वर्मा शैक्षिक समन्वयक कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक के मार्गदर्शन व सरंक्षण में आज “राष्ट्रीय अखंडता दिवस” के अवसर पर पर टी.एल.एम. झांकी यात्रा जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा अंग्रेजी माध्यम द्वारा किया गया। इस TLM झांकी को केशव वर्मा सीएसी कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक, गुरदीप सलूजा एसएमसी अध्यक्ष, महेन्द्र उपाध्याय सीएसी सूरजमल, द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।

bilaspur education news : शाला के शिक्षको द्वारा सभी टी.एल.एम. को ट्रैक्टर में सजाकर, नगर के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों, समुदाय में ले जाकर उनके उपयोग, महत्तम को शिक्षको , बच्चों व समुदाय के लोगों के बीच रखे गए जिसे सभी ने बड़े उत्साहपूर्वक देखें व अवलोकन करते हुए इस नवाचार का बहुत ही सराहना किया गया। इस नवाचारी कदम से प्रेरित होकर सभी स्कूलों के शिक्षको ने भी टी.एल.एम. के माध्यम से शिक्षा देने की बात कही।
यह भी पढ़ें : health news : अखबारी पेपर का खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश, जानिए वजह और इस नंबर पर करिए शिकायत
bilha news : आसपास के स्कूलों के शिक्षकों ने टी.एल.एम. प्रभारी कलेश्वर साहू से आग्रह किया गया कि वे आकर अपने टी.एल.एम. के माध्यम से हमारे स्कूल में भी बच्चों को एक दिन इन टी.एल.एम. के माध्यम से शिक्षा दे और नवाचार गतिविधियो से शिक्षकों को प्रशिक्षित करें ।

TLM news : आज के इस कार्यक्रम में केशव वर्मा शैक्षिक समन्वयक कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक, रेखा भारद्वाज प्रधान पाठक सूरजमल, पुनीराम साहू, नवाचारी शिक्षक कलेश्वर साहू, शशिकांत कौशिक, श्वेता केशरी, नीलम सूर्यवंशी, राजेश यादव, भूपेंद्र सामसानी, सैनी सुमन, उमेंद्र कुमार एलन, रामायण तेंदले, उमेश साहू एवम् गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे। कलेश्वर साहू के इस नवाचारी कार्य के लिए जिला के अधिकारियो व शिक्षको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
