
भोपाल, 13 मार्च ,campussamachar.com, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Chief Minister Dr Mohan Yadav ) ने सत्य,अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने प्रदेशवासियों से होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगने का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ( Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने कहा कि होली पर हम सभी देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।
