

- मुख्य अतिथि साव ने उदबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम में बच्चे, पालक व शिक्षक सभी उत्साहित होते हैं।
भिलाई , 02 फरवरी 2025, campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 11 क्र 1 खुर्सीपार भिलाई में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं सरस्वती पूजा कार्यक्रम में राज्य स्तर स्पीड रीडिंग 2023-24 में द्वितीय स्थान प्राप्त श्रेया नामाता को मुख्य अतिथि के हाथों स्मृति चिन्ह प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मान दिया गया।
कार्य क्रम में मुख्य अतिथि गोविंद साव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, विशिष्ट अतिथि रामअवतार अग्रवाल, दुलारी देवांगन, जाफर अली शेख, कमल वैष्णव, भरत साहू, संकुल प्रभारी रूपेश जोशी, एस एम सी अध्यक्ष किशुन सिन्हा, कविता देवांगन उपस्थित रहे।
शाला परिवार की ओर से प्रधानपाठक श्रीमती ग्लोरिया बड़ा, करुणा वर्मा, कामता साहू, रेखलाल देशमुख, हेमनाथ गोआर्य, मन्थिर वर्मा, कमलेश्वरी भुआर्य, राम प्रकाश साहू, मनोज नाग, शोभाराम चक्रधारी, चन्द्रिका भुआर्य, चन्द्रकला कंवर, तुलसी नाग, होशलाल खांडे, शांतनु मरकाम सभी ने बच्ची को बधाई व अतिथियों का आभार किया।

शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर -11 क्र. 1 खुर्सीपार भिलाई में शनिवार को वार्षिक उत्सव व सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग गोविंद साहू , विशिष्ट अतिथि राम अवतार अग्रवाल समाजसेवी, श्रीमती दुलारी देवांगन सेवानिवृत प्रधानपाठक, शाखा प्रबंधक बैंक आफ बड़ोदा नंदीनी रोड, जाफर अली शेख सेवा निवृत्त शिक्षक, कमल वैष्णव शिक्षक, कविता देवांगन, एसएमसी अध्यक्ष श्री किशुन सिंहा, संकुल प्रभारी रूपेश जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा के साथ प्रारंभ हुआ फिर बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया।
विशिष्ट अतिथि राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को तकनीकि शिक्षा से जोड़ने व सार्वांगीण विकास के लिए शाला को प्रोजेक्टर प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती दुलारी देवांगन द्वारा कंप्यूटर प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक बैंक आफ बडौदा नंदी रोड द्वारा पूरिफायर वॉटर मशीन प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि साव ने उदबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम में बच्चे, पालक व शिक्षक सभी उत्साहित होते हैं। यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास का मंच है। बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस बनने के साथ-साथ एक अच्छे नागरिक बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

शाला परिवार के प्रधान पाठक श्रीमती ग्लोरिया बड़ा, करुणा वर्मा, रेखलाल देशमुख, हेमनाथ गोआर्य, कामता साहू, मंथीर वर्मा, कमलेश्वरी भुआर्य, चंद्रिका भुआर्य, चंद्रकला कवर, शोभाराम चक्रधारी, तुलसी नाग, देहुती साहू, मनोज नाग, राम प्रकाश साहू, होश लाल खांडे, शांतनु मरकाम सभी शिक्षकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
