

- प्रभातफेरी के समापन अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी द्वारा समाज के सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि हम भ्रूण हत्या जैसी कुरूतियों से हर समाज को जागरुक करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।
भिलाई , 29 मार्च , campussamachar.com, झुलेलाल जयंती महोत्सव की प्रभातफेरी के द्वितीय दिवस में भारत के राष्ट्रध्वज के सफेद रंग के प्रतीक द्वारा समाज में शांति, एकता,भाईचारा,सौहार्दपूर्ण वातावरण से भ्रूण हत्या और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश,भजन कीर्तन से इष्ट देव झुलेलाल जी व अमर शहीद संत कंवर राम जी के भजन गाकर निकाली प्रभातफेरी,तृतीय दिवस में राष्ट्र ध्वज के तीसरे रंग केसरिया रंग के संदेश में अपने खून का कतरा-कतरा अपना सर्वस्व राष्ट्र हित में बलिदान देने का संकल्प लेंगे .
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 27 मार्च 2025 से लगातार 5 दिन तक सिन्धी समाज के इष्ट देव भगवान साईं श्री झुलेलाल जी के जनमोत्स्व को साईं झुलेलाल धाम,32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड,औ. क्षेत्र भिलाई में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।इसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रभातफेरी में सामाजिक, सांस्कृतिक , प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने का संदेश देने के प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की प्रभातफेरी दिनाँक 29मार्च 2025 शनिवार को साईं झुलेलाल धाम में झुलेलाल जी की आरती अरदास एवं पल्लव और अखो पायण आदि विधि विधानों से पूजा अर्चना एवं आराधना कर प्रारंभ की गई।

द्वितीय दिवस की सुबह की प्रभातफेरी में विशेष प्रकार की सामाजिक कुरीतियों भ्रूण हत्या,नारी अशिक्षा के साथ शांति के प्रतीक सफेद रंग से सफेद ड्रेस कोड द्वारा समाज में शांति, एकता,भाईचारा,सौहार्दपूर्ण वातावरण को निर्मित करने की अपील सभी से की गई।प्रभातफेरी में भ्रूण हत्या रोकने के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश संदेश देकर सभी समाजों को जागरूक करने का संदेश समिति के द्वारा साईं झुलेलाल जी की प्रभात फेरी में दिया गया। समाज द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के नारे भी लगाये गये।
प्रभातफेरी में समाज के सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया अपने इष्ट देव द्वारा मिले ज्ञान के अनुरूप किसी भी प्रकार के राग,द्वेष,ईर्ष्या,निंदा से स्वयं को अपने परिवार को समाज को बचाकर प्रेम,एकजुटता,भाईचारे और सौहार्दतापूर्ण वातावरण का निर्माण कर एक भारत नेक भारत के निर्माण में महती भूमिका अदा करेंगे।
प्रभातफेरी के समापन अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी द्वारा समाज के सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि हम भ्रूण हत्या जैसी कुरूतियों से हर समाज को जागरुक करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।और अपने आस पास की हर बेटी को चाहे वह किसी भी समाज की हो शिक्षित करने हेतु तन,मन,धन से समर्पित होकर इन समस्याओं से भारत को मुक्त कराने के लिये सदैव प्रचार प्रसार के साथ साथ बेटियों का सम्मान बढ़ाने का प्रयास हर स्तर पर करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। हम अपनी दिनचर्या के अलावा भी सदैव इस मुहिम से सभी समाजों को जोड़ने का प्रयास भी करेंगे।

प्रभातफेरी के तृतीय दिवस में राष्ट्र ध्वज के तीसरे रंग केसरिया रंग के संदेश के द्वारा सिन्धी समाज द्वारा अपने खून के हर कतरे से देश की हर स्तर पर रक्षा,सुरक्षा का संदेश,बैनर,पोस्टर द्वारा देने का संदेश नारों व जयकारों द्वारा दिया जायेगा।आदर्श सिंध ब्रादर मंडल की कार्यकारिणी से अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी साईं झुलेलाल धाम महिला मण्डली की अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव,सहित उनकी कमेटी की इस अभूतपूर्व यादगार कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान एवं उपस्थिति थी।
