
भिलाई सिन्धी समाज के पदाधिकारियों ने भी इस बैठक में समाज की एकजुटता, उत्थान एवं संस्कृति को जीवट रखने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये।
भिलाई , 19 मई , campussamachar.com, सिंधु पैलेस शंकर नगर,रायपुर में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक 19 मई 2025 रविवार को आयोजित की गई था।इस अवसर पर सिन्धी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश रोहरा जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सिन्धी समाज के अध्यक्षों व कमेटी के सदस्यों को प्रदेश स्तरीय बैठक में समाज के प्रदेश स्तरीय संविधान में संशोधन करने हेतु आमंत्रित किया गया था।जिसमें आदर्श सिन्ध ब्रादर मण्डल हाउसिंग बोर्ड के साथ खुर्सीपार सिंधी पंचायत भिलाई के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
भिलाई सिन्धी समाज के पदाधिकारियों ने भी इस बैठक में समाज की एकजुटता, उत्थान एवं संस्कृति को जीवट रखने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये।इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड सिन्धी समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हाउसिंग बोर्ड सिन्धी समाज अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिये सिन्धी भाषा पढ़ने,लिखने व बोलने के समर कैम्प एवं विभिन्न जयंतियां व बलिदान दिवस आयोजित कर समाज के बच्चों को संस्कृति के मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास सदैव किया जाता है।यही प्रयास संस्कृति को जीवंत रखने के लिए प्रदेश स्तर पर किये जायें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का नाम बदलने के बारे में सभी की सहमति ली गई। साथ ही नये सदस्य बनाने एवं उनकी योग्यता,पात्रता,अधिकारों के साथ उनके सदस्यता शुल्क निर्धारित करने के संबंध में भी विस्तृत रूप से चर्चा कर समाज के संगठन के पदाधिकारियों की संख्या निर्धारण एवं उनके कार्यकाल के विषय पर एवं प्रदेश स्तरीय चुनाव का स्वरूप,अध्यक्ष पद हेतु पात्रता एवं अध्यक्ष के अधिकारों संबंध में निर्मित संविधानों के बारे में चर्चा कर आम सहमति से संविधान निर्धारित किया गया। एवं भविष्य में इस संविधान को समाज की आम बैठक में संशोधन करने की जानकारी दी गई।

समाज की नेतृत्व क्षमता का विकास कर राजनीतिक क्षेत्र में भूमिका मजबूत करने पर चर्चा हुई।और कहा गया कि पहली बार प्रदेश के 2 महापौर और कई पार्षद सिंधी समाज से हैं।इस अवसर पर खुर्सीपार के अध्यक्ष श्री कैलाश वरंदानी जी ने समाज के युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने के साथ खेलकूद,संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रस्ताव रखा।इस अवसर पर आदर्श सिन्ध ब्रादर मण्डल हाउसिंग बोर्ड भिलाई के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, खुर्सीपार के अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव श्री कैलाश वरंदानी जी,श्री गोपाल दास चांदवानी,श्री अनिल थारवानी,श्री अमृत कृष्णानी ने संस्कृति को जीवट रखने हेतु संचालित गतिविधियों को देखने हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा जी को भिलाई आने हेतु आमंत्रित भी किया।
