
- सिंध की सीमाओं के रक्षक महाराजा दाहिर सेन जी के बलिदान उत्सव के उपलक्ष में 23 जून 2025 सोमवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया है।
- समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने समाज के लोगों को एवं स्थानीय जनता को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
भिलाई -दुर्ग , 22 जून ,campusamachar.com, साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई सिंधी समाज एवं धन्वंतरी चिकित्सक संघ एवं स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिंध की सीमाओं के रक्षक महाराजा दाहिर सेन जी के बलिदान उत्सव के उपलक्ष में 23 जून 2025 सोमवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया है।जिसमें सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल जी की आरती अरदास एवं पल्लव के साथ होगी। समापन पर महाराजा दाहिर सेन जी की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके समर्पण की भांति राष्ट्र हित हेतु प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने समाज के लोगों को एवं स्थानीय जनता को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। एवं असुविधा से बचने के लिए अपना पूर्व पंजीयन शिविर में करवाने हेतु 5 जोन महिला अध्यक्षों श्रीमति आशा आहूजा,श्रीमति निकिता लालवानी,श्रीमति अलका थारवानी,श्रीमति कंचन वीरवानी,श्रीमति सुमन थारवानी के पास अपना नाम लिखवाने या 9826108108 और 9329029039 पर सूचना देने का संदेश प्रसारित किया गया है।
UP Politics : पूर्व CM अखिलेश यादव का VIDEO देखें
