

- इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल , वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
भिलाई , 15 मार्च campussamachar.com, । साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई का नवम स्थापना दिवस समारोह दिनांक 18 मार्च 2024 सोमवार को अत्यंत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय आदर्श सिंध ब्रादर मंडल द्वारा लिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी, वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन जी एवं विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर वार्ड 24 के पार्षद नितेश यादव जी एवं वार्ड 25 के पार्षद नोहर वर्मा जी भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रातः कालीन कार्यक्रमों में सुबह 9:00 बजे साईं झूलेलाल जी की आरती,अरदास,पल्लव के आयोजन होंगे।तत्पश्चात समाज सेवी संस्था रेड ड्रॉप फाउंडेशन एवं आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज की ओर से 21 लोगों द्वारा रक्तदान देने का लक्ष्य निर्धारित है ।इसके बाद संध्याकालीन कार्यक्रमों में शाम को 7:00 बजे से 9:30 बजे तक सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में समाज हित में बढ़-चढ़कर सेवा देने वाली तीन मातृ शक्तियों का भी सम्मान किया जायेगा। रात्रि 9 से 10:30 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी के द्वारा साईं झूलेलाल धाम द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा होगी एवं झूलेलाल धाम की आगामी विकास योजना व स्थानीय समुदाय की समृद्धि हेतु योजनाएं भी निर्धारित की जाएगी।आदर्श सिंध ब्रादर मंडल द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर मुख्य कार्यकारिणी से डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,डॉ गिरीश कृष्णानी,सुरेश नागदेव, हरीश लालवानी राजकुमार पिनयानी,सुरेश जीवनानी,अनिल थारवानी, सुरेश मदनानी,अशोक थारवानी, भगवान दास नागदेव,सुभाष भगत एवं नवयुवक समिति की ओर से पवन राजपाल ,मयूर नारवानी,मयूर पिनयानी,आकाश नागदेव,निकेश पिनयानी,अमृत कृष्णानी,शुभम बजाज हरीश पिनयानी जयेश तलरेजा ,मनोज डिंगा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपकर सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
